Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

फरीदाबाद में गैस जलाते ही हुआ जोरदार धमाका: एक व्यक्ति झुलसा– ड्यूटी पर जाने से पहले चूल्हा बंद करना गया था भूल

फरीदाबाद में घर में गैस चलाते ही जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया। धमाके से घर का बंद दरवाजा भी टूट गया। घटना शनिवार रात डबुआ कॉलोनी में सरस्वती मंदिर वाली गली में हुई।घायल धर्मवीर ने बताया कि शनिवार सुबह वह गैस सिलेंडर को ऊपर से बंद करना भूल गया। इसके बाद वह ड्यूटी चला गया।

शाम को वापस आने के बाद हाथ-पैर धोकर वह कमरे में चला गया। ठंड होने की वजह से उसने कमरा बंद कर लिया। खाना बनाने के लिए उसने गैस ऑन की तो घर में आग फैल गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और बंद दरवाजा टूट गया।धर्मवीर ने बताया कि घटना में वह बुरी तरह झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े चले आए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

जिस समय यह हादसा हुआ, वह घर पर अकेला था।धर्मवीर के पड़ोसी संजय शर्मा ने बताया कि वह लोग अपने घर में मौजूद थे। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। पहले तो उन्हें लगा कि कोई भूकंप आया है। उसने अपने अन्य पड़ोसियों को फोन लगाया। इसके बाद पता चला कि पड़ोस के घर के गैस सिलेंडर में आग लगने से दरवाजा फट गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो धर्मवीर झुलसा हुआ था।

Exit mobile version