Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में बोरी में भर बाईक पर महिला का शव ले जाने मामले में बड़ा खुलासा; बेटी बोली मां को पीटता था आरोपी

रोहतक में बोरी में मिले महिला के शव मामले में नया मोड़ आया है। मृतका की बेटी ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी प्रवीण उसकी मां को तंग करता था। वहीं पिछले तीन-चार दिनों से फोन भी बंद आ रहा था। या तो प्रवीण ने मां को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है या उसकी हत्या की है।

असम के जिला कोकरझार के गांव नाटावारी निवासी मोयना खातून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मांग महीरन बीबी का उसके पिता के साथ कई साल पहले तलाक हो गया था। उसकी मां महीरन मजदूरी का काम रोहतक में करती थी। वह भी बचपन से ही अपनी मां के साथ सांपला में रहती थी।

उसकी पढ़ाई भी सांपला में ही हुई और करीब 2 वर्ष पहले उसकी शादी उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई निवासी याकूब के साथ हो गई। उसकी मां महीरन सुनारिया कलां में भिवानी के गांव तिगड़ाना निवासी प्रवीण मिस्त्री के साथ रहती थी। महीरन ने अपनी बेटी को फोन पर बताया कि वह प्रवीण के साथ लिव इन में रहती है।

साथ ही अपनी बेटी को बताया कि प्रवीण उसके साथ मारपीट करता रहता है। लगातार परेशान करके आत्महत्या के लिए मजबूर करता है। पिछले तीन-चार दिनों से महीरन का फोन बंद आ रहा था। उसने अपनी मां से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो पाया। 27 दिसंबर को सुबह पता चला कि उसकी मां की मौत हो गई।

मोयना खातून ने आरोप लगाया कि प्रवीण उसकी मां को तंग करता था। या तो महीरन को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। या फिर उसकी हत्या की है। जिसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके बाद महीरन के शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक के कट्‌टे में डालकर लेकर जा रहा था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला सुनारिया में पिछले करीब 5-6 महीनों से रह रही थी। मृतका के साथ भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना निवासी प्रवीण भी रहता था। दोनों ही यहां पर मेहनत मजदूरी करने का काम करते थे और किराए के मकान में रहते थे।

भिवानी जिले के तिगड़ाना निवासी प्रवीण ने बताया कि उसने मृतका महीरन के साथ कुछ महीने पहले मंदिर में शादी की थी। हालांकि महिला को पहली शादी के बाद एक बेटी है। जिसकी शादी हो चुकी है। बेटी फिलहाल उत्तर प्रदेश में है। वहीं मृतका महीरन अब प्रवीण के साथ ही रहती थी।

प्रवीण ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महीरन ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उन्होंने देखा तो महीरन फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उन्होंने नीचे उतारा, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं मृतका के गले पर रस्सी के निशान भी हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे आत्महत्या के हैं या हत्या के।

पुलिस के समक्ष प्रवीण ने बताया कि महीरन की मौत के बाद उन्होंने शव को बोरी में डाल लिया। इसके बाद शव को मोटरसाइकिल पर रखकर भिवानी के लिए चल पड़े। वे भिवानी के गांव तिगड़ाना जा रहे थे। जो प्रवीण का गांव है। जाते समय बीच रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका की बेटी के खिलाफ आरोपी प्रवीन व नीरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, शव को खुर्दबुर्द करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Exit mobile version