हरियाणा में जल्द ही डायल-112 पर एंबुलेंस सुविधा मिलने वाली है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने तीन माह के भीतर स्वास्थ्य विभाग की Emergency सेवा डायल 108 की सेवाओं को डायल 112 की आपातकालीन त्वरित सहायता प्रणाली से जोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। Universal नंबर पर आपातकालीन समय में एंबुलेंस एवं अन्य सेवाएं तत्काल प्राप्त होंगी।
राज्य अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि डायल-112 के साथ फायर ब्रिगेड की सेवाओं, महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 की सेवाओं को सफलतापूर्वक इकट्ठा किया जा चुका है। एकीकृत कमांड और कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की भी Duty लगाई जाएगी ताकि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े आपातकालीन मदद देने में बिल्कुल भी देर न हो।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अर्शइंदर सिंह चावला द्वारा बताया गया कि ट्रायल आधार पर फरीदाबाद एवं गुरुग्राम में एंबुलेंस सेवाओं को डायल 112 के तहत एकीकृत कर चलाया जा रहा है। इसके पॉजिटिव Result देखने को मिले हैं. पुलिस, मूक-बधिर पीड़ित, साइबर हेल्पलाइन (1930) की सेवाएं वर्तमान में डायल 112 के जरिये प्रदान की जा रही हैं। सभी 42 फील्ड साइटों में Static Radio स्टेशनों की स्थापना का काम पूरा हो चुका है।
बैठक में बताया गया कि पिछले 13 महीनों में डायल 112 पर 61 लाख से अधिक फोन Call आए हैं। इनमें से 8.35 लाख कालों को सुन कर आवश्यकता अनुसार मदद प्रदान की गई। डायल 112 के Response में समय की गणना प्राप्त काल से ERV के इवेंट लोकेशन पर आने तक लिए गए समय के आधार पर की जाती है और सभी मामलों में Feedback भी लिया जाता है।

