Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका:पूर्व सांसद तंवर की कांग्रेस में वापसी, राहुल गांधी ने शामिल कराया

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने उनको पार्टी में शामिल करवाया।

करीब 8 महीने पहले तंवर ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया था। उन्होंने 4 अप्रैल 2022 को AAP जॉइन की थी। 22 महीने पार्टी में रहने के बाद उन्होंने AAP को अलविदा कह दिया। तंवर ने इस्तीफे का कारण I.N.D.I.A गठबंधन में AAP-कांग्रेस का एक होना बताया था।

इसके बाद अशोक तंवर ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में BJP जॉइन की थी।

Exit mobile version