मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के शहरी और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि नगर पालिका, निगमों और पंचायतों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की मानेदय में 1000 से 2000 रुपए की बढ़ोतरी की है।

सीएम नायब सैनी ने घोषणा की कि शहरों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 1000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद उनका मानदेय 17000 रुपए प्रति माह हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 2000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद उनका मानदेय 14000 से बढ़कर 16000 रुपए हो गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने तीन साल पहले सफाई कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी I

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!