Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जम्मू-कश्मीर की पावन यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं सहित विदाई

जम्मू-कश्मीर की पावन यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं सहित विदाई

विश्व हिन्दू परिषद् द्वारा आयोजित जम्मू-कश्मीर की पावन यात्रा के अंतर्गत बाबा बूढ़ा अमरनाथ, शिव खौड़ी, सुंदरबनी एवं माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालु रवाना हुए।

इस अवसर पर तीन दिवसीय बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर मंगलमय, सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

श्रद्धालुओं को विदा करने वालों में रोहतक जिला सहमंत्री सुन्दर ओहल्याण, रौनक मलिक एवं प्रधान नवीन वाल्मीकि उपस्थित रहे।

बाबा बूढ़ा अमरनाथ एवं भगवान शिव सभी यात्रियों की यात्रा सफल बनाएं और सभी श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि एवं आशीर्वाद प्रदान करें।

Exit mobile version