पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने आवास पर हवन यज्ञ किया। हवन यज्ञ में उन्होंने अपनी पत्नी आशा हुड्डा, बेटे सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी श्वेता हुड्डा के साथ आहुति डाली। वहीं सांपला में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य बड़े कांग्रेसी नेता भी शामिल हो रहे हैं।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब वे पूरे प्रदेश में जाएंगे। क्योंकि पूरे प्रदेश की सेवा की है। पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और जनता का भी आशीर्वाद रहा है। जिस उदेश्य से राजनीति में आए थे, वह जनसेवा है। जनसेवा करेंगे। इस दफा भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। हरियाणा की 36 बिरादरी में मन बनाया है। कांग्रेस के हिसाब मांगो यात्रा के बाद भाजपा ने भी कांग्रेस से हिसाब मांगा। इस पर पूर्व सीएम में कहा कि लोग उनसे (भाजपा) से हिसाब मांग रहे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आने के सवाल पर चुप्पी साथ ली।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में है। वोट काटुओं से सावधान रहना। एक भी वोट खराब नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ था। अन्य दलों का क्या हाल हुआ, सबको पता है।
