Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भूपेंद्र हुड्डा का बड़ा ऐलान: जनता का आशीर्वाद मिला तो 2029 में भी कांग्रेस का नेतृत्व करूंगा

हुड्डा ने गढ़ी सांपला किलोई से शुरू किया विधानसभा दौरा, 2029 को लेकर दिया बड़ा बयान
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई से प्रदेश में विधानसभाओं के दौरे की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मणवास गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सामने दो रास्ते हैं—या तो घर बैठ जाएं या फिर सरकार से टक्कर लेने के लिए संघर्ष के रास्ते पर निकल पड़ें।
हुड्डा ने कहा कि उन्होंने संघर्ष का रास्ता चुना है और अब वह रुकने वाले नहीं हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने जनता से कहा कि यदि उनका आशीर्वाद मिलता रहा तो वह 2029 में भी कांग्रेस का नेतृत्व करेंगे।
हुड्डा के इस बयान के बाद समर्थकों ने हाथ उठाकर उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से उन्हें आगे बढ़ने की ताकत मिलती है और वह प्रदेश के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करते रहेंगे।
अपने विधानसभा क्षेत्र से दौरे की शुरुआत करते हुए हुड्डा ने कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात की तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर संवाद किया। उनके इस दौरे को प्रदेश की राजनीति में सक्रियता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version