Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बाबू-बेटा कहने पर फूटा भूपेंद्र हुड्‌डा का दर्द:बोले- मुझे किसी के बच्चों से ईर्ष्या नहीं, अपनी पार्टी देखो,

हरियाणा चुनाव में कहे जाने पर पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा का दर्द फूट पड़ा। उन्होंने विरोधियों को कहा कि हमारा तो परिवारवाद हो गया लेकिन अपनी पार्टी देखो। मुझे किसी के बच्चों से कोई ईर्ष्या नहीं है।

मैं तो खुश हूं और उनको आशीर्वाद देता हूं। हुड्‌डा ने यह भी कहा कि मुझे तो मेरे परिवार पर गर्व है। हुड्‌डा ने यह बातें विधानसभा सेशन के दौरान कहीं थी। जिसके बाद उनके बयान अब खूब वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा की अगुआई में लड़ा। उनके रोहतक से सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्‌डा ने पूरे प्रदेश में प्रचार किया। इस दौरान भाजपा और CM नायब सैनी से लेकर JJP तक के नेता हुड्‌डा पिता-पुत्र पर निशाना साधते रहे। हालांकि तब उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।

चुनाव में कांग्रेस के माहौल के बावजूद भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर बहुमत पा लिया। वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर ही रह गई। जिसके बाद अब विरोधियों की जगह कांग्रेस के भीतर ही हुड्‌डा पिता-पुत्र का विरोध किया जा रहा है।

भूपेंद्र हुड्‌डा की कहीं 4 अहम बातें…

1. ब्लॉक समिति चेयरमैन से CM तक गया

2. अपनी पार्टी देखो, मुझे कोई ईर्ष्या नहीं

3. दादाजी को काले पानी की सजा हुई

4. पिताजी 8 बार जेल गए, संविधान पर साइन किए

CM नायब सैनी ने चुनाव प्रचार के दौरान भूपेंद्र हुड्‌डा और दीपेंद्र हुड्‌डा पर बापू-बेटा कहकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बापू-बेटा लगे हुए हैं। सैलजा समर्थक पूर्व विधायक शमशेर गोगी ने कहा कि कांग्रेस में बापू-बेटे की वन वे ट्रैफिक थी।

पूर्व डिप्टी CM और JJP नेता दुष्यंत चौटाला के अलावा भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भी बाबू-बेटा कहकर हुड्‌डा पिता-पुत्र पर खूब तंज कसे थे। इसी वजह से हुड्‌डा नाराज नजर आए।

Exit mobile version