हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पद्मश्री से पुरस्कृत अभिनेत्री कंगना रनौत के द्वारा देश की आजादी को लेकर दिए गए बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसी को भी देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

आजादी के लिए संघर्ष के दौरान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को अपमानित करने वाली अभिनेत्री कंगना को जो पद्मश्री पुरस्कार दिया गया है, उसे भी वापस लिया जाना चाहिए। दरअसल, अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक चैनल में इंटरव्यू के दौरान कहा था कि देश को आजादी भीख में मिली है, मगर असली आजादी 2014 के चुनाव परिणाम के दौरान मिली है।


भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों के बाद देश को स्वतंत्रता मिली है। जिन लोगों को लगता है कि देश को आजादी भीख में मिली है, उन्होंने शायद कभी स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में पढ़ा ही नहीं है। महारानी लक्ष्मी बाई, मंगल पांडे, तात्यां टोपे से लेकर महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, खुदी राम बोस, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, लाला लाजपत राय, मौलाना अबुल कलाम आजाद, अशफाक उल्ला खां समेत अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया। अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। तब कहीं जाकर भारत एक आजाद मुल्क बन पाया है।


उन्होंने कहा कि वह खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का अत्याचार सहा और कई बरस विभिन्न जेलों में गुजारे। अपने निजी और पारिवारिक लाभ-हानि व सुख को त्याग कर उन्होंने अपना सब कुछ स्वतंत्रता आंदोलन में झोंक दिया था। ऐसे कितने ही हजारों लाखों जाने अनजाने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान ने अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागने के लिए मजबूर किया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!