Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भूपेंद्र हुड्‌डा ने खाली नहीं की सरकारी कोठी:15 दिन का टाइम मांगा था, ढाई महीने बीते; सरकार ने 2 लाख पीनल रेंट ठोका

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने चंडीगढ़ में स्थित सरकारी कोठी खाली नहीं की है। जिस वजह से सरकार ने उन पर पीनल रेंट की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार अब तक हुड्‌डा पर 2 लाख से ज्यादा का पीनल रेंट लगा चुकी है।

सरकार का तर्क है कि नियमों के अनुसार नई सरकार बनने के बाद हुड्‌डा को 15 दिन के भीतर यह कोठी नंबर 70 खाली करनी थी। मगर ढाई महीने से ज्यादा वक्त बीतने के बाद भी उन्होंने कोठी नहीं छोड़ी।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 8 अक्टूबर 2024 को आया था। जिसमें भाजपा ने 90 में से 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई। इसके बाद CM नायब सैनी और उनके मंत्रियों ने 17 अक्टूबर 2024 को शपथ ली थी। सरकार ने हुड्‌डा को दिसंबर 2024 में कोठी खाली करने कहा था। हुड्‌डा ने इसके लिए 15 दिन का टाइम मांगा था, लेकिन अब करीब 2 महीने से ज्यादा समय हो चुका है।

Exit mobile version