Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले का भूमि पूजन, 10 अक्टूबर से शुरू होगा आयोजन


भगवान श्रीराम जी की आज्ञा से विजय दशमी के शुभ अवसर पर श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित पुराना आई.टी.आई. ग्राउण्ड सरकुल रोड में 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले का भूमि पूजन साधु संतों की छत्रछाया एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा किया गया। रामलीला 10 सितंबर से लेकर 21 अक्टूबर तक राजतिलक तक चलेगी व दशहरा महोत्सव 20 अक्टूबर को मनाया जायेगा।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि भूमि पूजन मंे सानिध्य महामण्डलेश्वर कपिल पूरी जी महाराज जी, महामण्डलेश्वर परमानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर कर्णपुरी जी महाराज, महामण्डलेश्वर विश्वरानंद जी महाराज, महामण्डलेश्वर रघवेन्द्र भारती, बाबा सुखा शाह, मुख्य अतिथि एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर समाज सेवी उद्योपगति राजेश जैन, भाजपा नेता अजय बंसल, रोहतक नगर निगम के पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सुरेश बंसल, प्रधान सुभाष तायल एवं सभी सदस्यों ने पंडित जी के द्वारा विधि विधान से पूजा करवाई व विश्व शांति यज्ञ पंडितों के द्वारा शुद्ध मंत्र उच्चारण करके पांच तरह की घी, चन्दन का बुरादा, पीले चावल, लकड़ी की आहुति यज्ञ में सभी ने डाली व नारियल के गोल के द्वारा पूर्ण आहुति दी और मुख्य अतिथि द्वारा नारियल फोड़ा भूमि पूजन किया गया और गंगा जल डालकर भूमि को शुद्ध किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा चांदी के फूलों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया व प्रसाद वितरित किया गया। भूमि पूजन समारोह में रामलीला उत्सव कमेटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया। सदस्यों में रामलीला आयोजित करने का विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने भूमि पूजन की सैलफी लेकर व्हटसैप, फेसबुक आदि पर मित्रों, रिश्तेदारों में भेजी।
रामलीला के लिये 150 गुणा 50 फुट व 62 फुट उचा स्टेज बनाया जायेगा। उत्तराखण्ड के चारों धाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री की तर्ज पर तीन मंजिला भवन बनाया जायेगा। इसमें 10 हजार आदमियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। रामलीला उत्सव को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक राजेश जैन, प्रधान सुभाष तायल, विनोद जैन, विजय तायल, शंकर लाल मित्तल, जयभगवान ऐरन, अनिल बंसल, मीडिया राजीव जैन, विजय बाबा, रमेश रोहिल्ला, दिनेश तायल, विकास कंसल, प्रवीन जिंदल, अमित गुप्ता, सुनील मंगला, नरेश शर्मा, पवन तायल, सन्नी निझावन, सतीश भारद्वाज, शीतल, रामकुमार पंचाल, वरूण शर्मा, सुरेश तायल, योगेश अरोड़ा संजय गुप्ता, उमा गोयल, मिनाक्षी, मीना सिंगल, आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version