Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भिवानी के बहुचर्चित पेपर लीक का आरोपी गिरफ्तार:रोहतक निवासी आरोपी हरिद्वार में छिपकर रह रहा था ;केंद्रीय, राज्य और कमांडो भर्ती में करता था सेंधमारी

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने भिवानी के बहुचर्चित पेपर लीक के मोस्टवांटेड 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर भिवानी में पेपर को लीक करवाने का आपराधिक केस दर्ज है।

STF के SP सुमित कुमार DSP संदीप कुमार के मार्गदर्शन में काम करते हुए STF सोनीपत इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार की टीम ने रोहतक जिले के किलोई क्षेत्र के गांव धामड़ निवासी अजय उर्फ लांबा उर्फ मोगली को शिवपुरी हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर जिला भिवानी में जनवरी 2022 में सिटी थाना भिवानी में केस दर्ज हुआ था। दरअसल, आरोपी भिवानी के सिविल अस्पताल के सामने ऑफिस खोलकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर केंद्रीय व हरियाणा राज्य की नौकरियों में पेपर लीक करवा कर बच्चों को नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपए लेता था।वहीं हरियाणा पुलिस में हुई कमांडो की भर्ती में भी उम्मीदवारों को पास करवाने के लिए रुपए लिए थे। उपरोक्त आरोपी को पकड़ने के लिए रोहतक IG रेंज अधिकारी ममता सिंह द्वारा 5 हजार नकद इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी पर 2 जनवरी 2022 को IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 201 के तहत सिटी थाना भिवानी में केस दर्ज हुआ था।

Exit mobile version