हरियाणा में गर्मी से परेशान लोगों को राहत के लिए 8 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। राज्य में 27 से 30 जून के बीच मानसून की एंट्री होगी। इस दौरान 26 जून से हलकी बारिश शुरू हो जाएगी। हालांकि उससे पहले 2 दिन लू चलती रहेगी। जिस वजह से तापमान बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौजूदा स्थिति की बात करें तो राज्य में इस वक्त भिवानी सबसे ज्यादा गर्म है। जहां का टेंपरेचर 42.6 डिग्री है। दूसरे नंबर पर 41.1 डिग्री के साथ रोहतक है।
हालांकि हलकी बारिश से 3 दिन के बाद राज्य में फिर टेंपरेचर बढ़ रहा है। करनाल और सिरसा में टेंपरेचर ज्यादा बढ़ा है लेकिन ओवरऑल 40 डिग्री से नीचे है।
प्रदेश में 14 जिले ऐसे हैं जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।
इसे लेकर IMD ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। 3 दिन तक दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 26 से 28 जून तक बारिश की संभावना है।
अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

