Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारतीय जनता पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा पहुंचे रोहतक – युवाओं ने निकाला रोड शो: पार्टी युवा मोर्चा ने ठाना अबकी बार 400 पार

10 मार्च 2024 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा जी रोहतक पहुंचे। जिले के युवाओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया। शहर के मध्य में स्थित ओल्ड आईटीआई ग्राउंड से युवाओं ने सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल, एक्टिवा और कारों के काफिले के साथ योगेंद्र शर्मा जी को शहर में तिरंगा यात्रा निकालते व शहर को राम मय करते हुए रोहतक विधानसभा कार्यालय हुड्डा कंपलेक्स पहुंचे। यहां पर महिला शक्ति ने पूरी टीम का स्वागत किया। नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल जी और युवा नेता हिमांशु ग्रोवर जी ने पुष्प गुच्छ देकर योगेंद्र जी का स्वागत किया। प्रदेश सचिव सन्नी नारा जी और रमा बल्हारा जी ने युवा प्रदेश महामंत्री योगेश जी और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव जी का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा की अब सिर्फ 2 महीने का वक्त बचा है लोकसभा चुनाव में और देश में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने में। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अब लगातार 60 दिन तक एक घंटा पार्टी को देना है और मोदी जी का नारा *अबकी बार 400 पार*, उसको साकार करने के लिए श्रमदान करना है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से पूर्व की सरकारों में सिर्फ परिवारवाद हावी रहता था और सभी का मकसद अपने बेटे-बेटियों, भतीजों को आगे बढ़ाने और अपने ही परिवार का भला करने का होता था। अगर देश और प्रदेश की जनता का ख्याल किसी ने किया है तो वह सिर्फ मोदी जी और उनकी हरियाणा की टीम मनोहर सरकार ने। 2014 से पहले हमें नित नए घोटाले, देश में आतंकवादी हमले के समाचार पढ़ने और सुनने को मिलते थे लेकिन 2014 के बाद मोदी जी ने आंतरिक सुरक्षा मजबूत करते हुए आतंकवादी हमलों को पूरी तरह से रोका और अपने दुश्मनों को साफ संकेत दे दिया की जिसने भी भारत की तरफ आंख उठा कर देखा उसको घर में घुसकर मारा जाएगा। आज 10 साल के कार्यकाल में कोई भी घोटाला सामने नहीं आया।

उन्होंने अपने संबोधन में 370 का भी जिक्र किया और कहा कि लोग कहते थे कि देश में गृह युद्ध छिड़ जाएगा, हजारों लोग मारे जाएंगे लेकिन किसी को एक खरोंच तक भी नहीं आई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने कहा कि कांग्रेसी तो राम जी को काल्पनिक बताकर सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ करने का काम करते थे लेकिन मोदी जी ने 500 साल बाद 22 जनवरी को विश्व विख्यात राम मंदिर का उद्घाटन किया। युवा जिला अध्यक्ष दीपू नागपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो साधारण व्यक्ति को अग्रणी भूमिका में लाने का काम करती है और पार्टी की नीतियां देश के अंतिम वंचित व्यक्ति तक पहुंचाने की है। उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं का आज के इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया।

मंच का सफल संचालन नमो युवा चौपाल जिला संयोजक साहिल मग्गू जी ने किया। इस मौके पर रोहतक जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल, जिला महामंत्री कविता इंदौरा, मोहित दांगी, इंद्रमोहन, धर्मेंद्र सैनी, कुणाल सिकरी, ईश नागपाल, संदीप राठी, मोहित चौधरी, बंटी वाल्मीकि, शैंकी गिरधर, साहिल गुप्ता, तरुण, अमन गांधी, सोनिका दहिया, पवन कुमार, अमित सैनी, अभिषेक, विकास, जगदीप, रामावतार, संदीप यादव, विवेक नांदल, संजय दुरेजा, मन्नू रंजन, भारत गिरधर, मुकेश पराशर, सुदामा, पारस समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे। रोहतक प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी और पूरी टीम ने नमो युवा चौपाल कार्यक्रम के अंतर्गत हुड्डा कॉम्प्लेक्स में युवा कोषाध्यक्ष आयुष जैन जी, कच्चा बेरी रोड पर राहुल उप्पल जी, झज्जर चुंगी पर प्रशांत राणा, दीपक कौशिक, नवीन कुमार और लाखन माजरा में सह संयोजक हरिओम कौशिक जी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में युवाओं को और खास तौर पर पहली बार के वोटरों को भारतीय जनता पार्टी की भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की नीतियों के बारे में जागरुक किया।

Exit mobile version