दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ से पंजाब का सीएम चेहरा भगवंत मान होंगे। बता दें कि भगवंत मान आम आदमी पार्टी की तरफ से एकलौते लोकसभा सांसद हैं।

आप ने सीएम कैंडिडेट चुनने के लिए मोबाइल नंबर जारी करके जनता की राय मांगी थी। 3 दिन में 21.59 लाख लोगों ने राय दी। करीब 15 लाख लोगों ने भगवंत मान का नाम लिया है। केजरीवाल ने इस रिजल्ट के साथ ही भगवंत मान के नाम का ऐलान कर दिया।

अरविंद केजरीवाल पहले ही कहा था कि वह पंजाब में सीएम की दौड़ में नहीं हैं। पंजाब का सीएम चेहरा सिख समाज से होगा। 2017 में आप को इसी वजह से बड़ा झटका लगा था कि सीएम फेस सिख समाज से नहीं था। विरोधियों ने कहा कि बाहर से आकर कोई मुख्यमंत्री बन सकता है, जिससे पंजाबी आप से दूर होते चले गए।

आप यह दावा जरूर कर रही है कि पहली बार उसने जनता की राय से सीएम चेहरा तय किया। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं रखी गई थी। आप ने नेताओं के नाम आगे करके वोटिंग नहीं करवाई। बता दें कि भगवंत मान के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल चीमा और कुलतार संधवां को भी इस रेस में माना जा रहा था।

पंजाब में आप का प्रचार अभी भी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर हो रहा है। आप केजरीवाल के नाम पर पंजाब में एक मौका मांग रही है। आप ने एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें भ्रष्टाचार, कमजोर सरकारी स्कूल, खराब अस्पताल, महंगे बिजली-पानी बिल और बेरोजगारी का एक ही सॉल्यूशन केजरीवाल को बताया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!