न उम्र की सीमा हो, न जन्म का हो बंधन…’ ये गाना तो लगभग सभी ने सुना ही होगा. ये गाना 1981 में आई फिल्म प्रेमगीत का है. लेकिन एक महिला और पुरुष ने इस गाने का सही साबित कर दिखाया है. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर की है. यहां पर एक 45 वर्षीय विवाहित महिला को 50 साल के पुरुष से प्रेम हो गया और दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने के लिए घर छोड़कर भाग गए. इसके बारे में लोगों को तब पता चला जब बड़नगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर महिला को ढूंढ निकाला.

दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला बड़नगर के ग्राम ऊंटवासा का है. गांव की 45 वर्षीय महिला बीते आठ दिनों से लापता थी. परिजन और रिश्तेदार उसे हर जगह ढूंढते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. थक हारकर परिजनों से बड़नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की और गुरूवार को महिला को खोज निकाला. लेकिन पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को जो जवाब दिए वह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.  महिला ने साफ कहा कि वह अब अपने पति और बच्चों के पास नहीं लौटना चाहती, बल्कि अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है.

बाद में पता चला कि महिला का प्रेमी पास के गांव चिकती का रहने वाला है. हैरानी तो तब हुई जब पता चला कि ये प्रेम कहानी उम्र ही नहीं बल्कि रिश्तों की मर्यादा भी लांघ गई. दरअसल, जिस पुरुष के साथ महिला गई थी, वही उसका होने वाला समधी था. महिला के बेटे की सगाई उस पुरुष की बेटी से तय हो रही थी, लेकिन सगाई से पहले ही दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया और उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया. बड़नगर थाना प्रभारी ने बताया कि अशोक पाटीदार ने बताया कि महिला विवाहित है और उसके दो जवान बच्चे हैं.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!