रोहतक के महम से पूर्व विधायक बलराज कुंडू को सरकार ने करारा जवाब दिया है। बलराज कुंडू ने चुनाव हारने के बाद लड़कियों के लिए चलाई जा रही फ्री बसें बंद करने का फैसला लिया था। जिसके बाद अब रोडवेज विभाग ने छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज बसें चलाने का फैसला लिया है। जिसमें छात्राएं सफर कर सकेंगी।
पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने अपनी हरियाणा जन सेवक पार्टी से महम विधानसभा से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गए थे। लेकिन चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने छात्राओं के लिए उनके द्वारा चलाई जा रही फ्री बसें बंद करने का फैसला लिया। जिससे छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोगों ने रोडवेज विभाग से बसें चलाने की अपील की।
छात्राओं की परेशानी को देखते हुए रोडवेज की 12 बसें शुरू की गई हैं। वहीं ये बसें अलग-अलग जगहों से छात्राओं को लेकर रोहतक पहुंचेंगी। वहीं रोडवेज विभाग इन बसों की संख्या अवश्यकता अनुसार बढ़ाने की भी तैयारी में हैं।
