Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के श्मशान में मधुमक्खियों का हमला:लाश छोड़ भागे रिश्तेदार, नारनौल में अंतिम संस्कार करने गए थे, 50 लोगों को काटा, 11 गंभीर

नारनौल के पास गांव नांगल शालू से ऐसा मामला सामने आया जहां श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के दौरान करीब 50 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया। इनमें 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नारनौल के  अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि मधुमक्खियों ने करीब 50 से ज्यादा लोगों को काट लिया। इनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। घायल मुकेश ने बताया कि किसी को उल्टी आने की शिकायत हुई तो किसी का मुंह सूज गया। इनमें 42 वर्षीय मुकेश कुमार, 87 वर्षीय लख्मीचंद, 55 वर्षीय बलबीर सिंह के अलावा आजाद, ईशान, बाबूलाल, शीशराम, सुनील, संदीप, मनोज व विक्रम शामिल हैं।

मधुमक्खियों के शांत होने के बाद गंभीर घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सक ने उन्हें तुरंत उपचार दिया। कई अन्य लोग प्राइवेट अस्पताल में चले गए।

घायल मुकेश ने बताया कि गांव नांगल शालू में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के ही श्मशान घाट पर गए थे। जैसे ही लोग वहां श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां लोगाें पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद लोगों को शव छोड़कर भागना पड़ा। मधुमक्खियों ने करीब 50 से अधिक लोगों को काट लिया। बाद में जब मधुमक्खियां शांत हुई तब मृतका का संस्कार किया गया।

Exit mobile version