निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि आज शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिस दौरान जाट भवन से एच.एस.वी.पी. कार्यालय तक विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-2 में निर्माणाधीन नमो वन, सेक्टर-2 में नवनिर्मित सड़कों, सेक्टर-3 में विकसित की जा रही ग्रीन बेल्ट एवं स्मार्ट मार्केट तथा सेक्टर-3 में बनाई जा रही नई सड़कों का जायजा लिया।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी विकास कार्य निर्धारित समयावधि एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने, नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा आधुनिक शहरी ढांचे का विकास नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। सेक्टर-2 में विकसित किए जा रहे नमो वन का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पौधारोपण, सौंदर्यकरण एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं जाट भवन से एच.एस.वी.पी. तक बनाई जा रही ग्रीन बेल्ट एवं सेक्टर-3 की ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकाधिक हरियाली विकसित करने और रखरखाव के कार्यों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने सेक्टर-2 एवं सेक्टर-3 में नवनिर्मित सड़कों तथा स्मार्ट मार्केट परियोजना का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और अधिकारियों को जनहित में सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि नगर निगम रोहतक शहर के विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा नागरिकों को बेहतर एवं आधुनिक शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा विकास परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि इनका लाभ आमजन को समयबद्ध रूप से प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मनजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा, सहायक अभियंता शांत सुहाग एवं मनदीप, कनिष्ठ अभियंता देवेंद्र बेनीवाल, विशाल खेड़ा, सूर्य धनखड़, वार्ड सदस्य सुशील, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
