Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में तेज आवाज में बात करने पर पिटाई:ऊपरी मंजिल पर बैठे लोगों ने लड़के बुलाए, दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, 2 घायल

रोहतक के गांव बलियाणा निवासी जोगिंद्र ने IMT थाना में दी शिकायत में बताया कि वह 5 जनवरी को अपने दोस्त सेक्टर-3 निवासी गौरव के साथ गांव खरावड़ निवासी दोस्त दिपांशु के पास गए थे। जो रोहतक के मस्तनगर में रहता है। दोनों दोस्त बातचीत कर रहे थे।

इसी दौरान प्रथम तल पर रहने वाले व्यक्ति ने आकर कहा कि तेज आवाज आ रही है। इस पर दोनों पक्षों में बहस हो गई। जिसके बाद तैश में आकर आरोपी ने गली में पड़ी ईंट उठाकर उन्हें मार दी। चोट लगने के कारण जोगिंद्र घायल हो गया। वहीं बचने के लिए उन्होंने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर दिया।

उसने बताया कि कुछ देर बाद 2 स्कॉर्पियो में 10-12 लोग आए। उनके हाथों में डंडे थे। वे गली में खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने ईंट मारकर दरवाजा तोड़ दिया। वे कमरे में घुस गए और जोगिंदर और उसके दोस्त गौरव को डंडों से पीटना शुरू कर दिया।

उन्होंने उस पर हमला कर दिया और अधमरा और लहूलुहान हालत में उसे धमकाते हुए भाग गए। इस घटना में वह घायल हो गया। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version