Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भालू बना शिव भक्त, भक्ति में लीन होकर मंदिर में बजाई घंटी, वीडियो हो रहा जमकर वायरल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक अनोखा और दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक भालू देर रात पुलिस लाइन स्थित शिव मंदिर में घंटी बजाते हुए नजर आ रहा है, मानो वह भगवान शिव का भक्त बनकर उनकी आराधना कर रहा हो।

कांकेर के पुलिस लाइन क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में देर रात एक भालू ने प्रवेश किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भालू मंदिर के बाहर लगी घंटी को बड़े ही सहज ढंग से बजा रहा है। यह नजारा इतना अद्भुत है कि इसे देखकर लोग हैरान हैं और इसे शिव भक्ति से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह भालू भगवान शिव की कृपा और भक्ति का प्रतीक है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है, और लोग इसे “शिव भक्त भालू” के नाम से पुकार रहे हैं।

कांकेर जिला जंगलों से घिरा हुआ है, और यहां भालुओं का आना-जाना कोई नई बात नहीं है। जंगलों के आसपास की सड़कों पर भालू अक्सर टहलते हुए देखे जाते हैं। लेकिन इस बार भालू का मंदिर में घंटी बजाना एक अद्भुत नजारा बन गया है। स्थानीय लोग इसे प्रकृति और भक्ति का अद्भुत संगम मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे भगवान शिव की महिमा से जोड़ा है, तो कुछ ने इसे प्रकृति का अनोखा करिश्मा बताया है।

Exit mobile version