Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घर पर गैस सिलेंडर मंगवाते हैं तो हो जाइए सावधान, खौफनाक घटना का वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में एक ऐसी घटना घटी है जिसने सबको चौंका दिया है। गैस सिलेंडर पहुंचाने आया एक डिलीवरी बॉय जब सिलेंडर को दरवाजे के पास रख रहा था, तो अचानक उसमें आग लग गई और वह फट गया। गनीमत रही कि डिलीवरी बॉय को कोई जानलेवा चोट नहीं आई। यह घटना मल्लेश्वरम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई है। यह हादसा तब हुआ जब सिलेंडर को घर के प्रवेश द्वार के पास रखा जा रहा था।

इस खौफनाक घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, घर में रहने वाली एक महिला ने प्रवेश द्वार की दहलीज को धोया था, पूजा-पाठ किया था और वहां एक तेल का दीया जलाया था। ठीक उसी समय, गैस सिलेंडर पहुंचाने वाला डिलीवरी बॉय वहां आ पहुंचा। दहलीज पर जल रहे दीये से अनजान, डिलीवरी बॉय ने सिलेंडर, जिसे वह अपने कंधे पर लादकर लाया था, को दरवाजे के पास रख दिया। बताया जा रहा है कि सिलेंडर से पहले से ही थोड़ी गैस लीक हो रही थी। जैसे ही उसे जमीन पर रखा गया, लीक हो रही गैस दहलीज पर जल रहे दीये की लौ के संपर्क में आ गई, जिससे अचानक भीषण आग लग गई और फिर एक जोरदार धमाका हुआ।

गैस सिलेंडर में आग लगने की इस घटना ने पूरे इलाके में भय फैला दिया। डिलिवरी बॉय के आने से लेकर गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग का की घटना का पूरा वीडियो भी सामने आ गया है जो कि काफी खौफनाक दिख रहा है।

जब अचानक एक सिलेंडर से आग निकली, तो डिलीवरी बॉय ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पीछे कदम हटा लिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वह पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलने पर मल्लेश्वरम थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। ​​पुलिस ने पुष्टि की है कि गनीमत रही कि आम जनता में से किसी को कोई चोट नहीं आई और न ही किसी की जान को कोई खतरा हुआ। पुलिस ने आम लोगों और डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर संभालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Exit mobile version