Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अच्छा बिजनेसमैन बताकर दोस्ती करने वालों से रहें सावधान, ठग लेंगे

एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि हर व्यक्ति मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया से जुड़ा है। साइबर अपराधी इंटरनेट पर लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर जागरुकता के लिए गाइडलाइन जारी की है। एसपी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो अपने को विदेशी बताकर सोशल मीडिया पर खुद की अच्छी नौकरी या खुद को अच्छा बिजनेसमैन बताकर दोस्ती कर रहे हैं।

ऐसे में कुछ लोग उनकी बातों में आकर उनके साथ दोस्ती कर लेते हैं। फिर फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए बातचीत करते हैं। कहते हैं कि आपको बस कस्टम ड्यूटी (कस्टम ड्यूटी एक तरह से टैक्स होता है जो विदेशों से आने और जाने वाले सामान पर टैक्स लगता है। उसे कस्टम ड्यूटी कहा जाता है) देनी है। ऐसे में आपको गिफ्ट, आई फोन इत्यादि के लालच में आकर कोई किसी भी प्रकार की कस्टम ड्यूटी भरें नहीं। क्योंकि साइबर अपराधी आपसे धीरे-धीरे करके लाखों रुपए की राशि ठग लेते हैं।

Exit mobile version