BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सौरव की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। इसी साल जनवरी में गांगुली को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। एंजियोप्लास्टी के कुछ दिन बाद भी सौरव की तबीयत बिगड़ गई थी, तब भी उन्हें हॉस्पिटलाइज्ड किया गया था। इसके बाद से ही गांगुली लगातार काम कर रहे हैं।

गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली , भाभी और मां भी 2020 जुलाई में कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि, उस समय गांगुली की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वह कुछ दिन तक घर पर ही क्वारैंटाइन थे।

सौरव गांगुली को इस साल 2 जनवरी को घर पर ही जिम करने के दौरान बेहोश हो गए थे। उसके बाद उन्होंने वुडलैंड हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वे ICU में भर्ती रहे थे। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 दिन तक वे अस्पताल में भर्ती थे। उसके बाद 27 जनवरी को एक बार फिर गांगुली की तबियत खराब हो गई थी। उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 31 जनवरी को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई थी।

वुडलैंड हॉस्पिटल की ओर से सौरव गांगुली की हेल्थ को लेकर अपडेट जारी की गई है। अस्पताल प्रशासन ने गांगुली के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि गांगुली को एंटीबॉडी थेरेपी दी गई है।

बता दें कि देश में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे है। पिछले एक-दो हफ्ते  में भारत के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। नए मामलों की संख्या में ताजा उछाल की वजह से देश के कुछ शहरों में प्रतिबंध लग गए हैं। कोविड के नए मामलों की जब बात आती है, तो दिल्ली और मुंबई चार्ट में सबसे आगे हैं, खासकर नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले में।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,358 नए मामले सामने आए हैं और 6,450 मरीज ठीक हुए है। ओमिक्रोन के मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। देश में ओमिक्रोन के कुल 653 केस हो गए हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 75,456 है। अभी रिकवरी रेट 98.40% है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!