Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विधायक बी बी बत्तरा बोले पेपर लीक मामले में बोर्ड के चेयरमैन पर हो कार्रवाई, सीबीआई जांच की करी मांग

कांग्रेस विधायक दल के चीफ विहिप एवं विधायक भारत भूषण बतरा ने पेपर लीक मामले और लगातार रद्द हो रही भर्तियों पर विधानसभा में जमकर सवाल दागे। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि पेपर लीक मामले में कमीशन पूरी तरह से फेल रहा है। इतने बड़े मामले में कोई भी व्यक्ति जिम्मेदारी लेने सामने नहीं आया। उन्होंने पूछा कि कमीशन के चेयरमैन आखिर किस अधिकार से सार्वजनिक बयान दे रहे हैं। पूरी जिम्मेदारी चेयरमैन और सचिव की है। आखिर उनके होते पेपर लीक कैसे हुआ। यह पहली बार है, जब भर्तियां परिणाम से ठीक पहले रद्द कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि ग्रुप डी स्पोर्ट्स मैन 1518 पोस्ट, जूनियर लेक्चरर की 61 पोस्ट, चार्टेड इलेक्ट्रिक सेफ्टी इंजीनियर, पीजी टीचर 1035 पोस्ट का परिणाम जारी हो गया, सारी प्रक्रिया हो गई, इस पर कोर्ट में लगा स्टे भी हट गया और अगले दिन सरकार अपना फैसला सुना देती है।

उन्होंने कहा कि आईटीआई इंस्ट्रक्टर की 3206 पोस्ट खाली हैं जिनका आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। एएलएम की 1329 पोस्ट है, 2018 में इसका विज्ञापन किया गया था, लेकिन उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।कैनाल पटवारी की 2007 में 1100 पोस्ट निकली थी। उनका अभी तक कोई समाधान नहीं। इस कमीशन को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर वे निर्दोष पाए जाते हैं तो उन्हें दोबारा से मौका दिया जा सकता है। बतरा ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आप के मंत्री इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं और हम भी इसकी सीबीआई जांच की मांग करते हैं।

Exit mobile version