Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जर्जर हालत पर आंसू बहा रहा था युद्धक टैंक विजयंता: प्रशासन ने ली सुध

रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में पिछले सात साल से अपनी जर्जर हालत पर आंसू बहा रहा युद्धक टैंक विजयंता के दिन आखिर प्रशासन के प्रयास से बहुर गए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन की ओर से इस टैंक पर रंग-रोगन कराया गया। जिसके चलते पूर्व सैनिकों व लोगों ने प्रशासन की सराहना की है।

हरियाणा पूर्व सैनिक संघ के प्रवक्ता कैप्टन जगबीर मलिक ने बताया कि युद्धक टैंक विजेता पिछले लगभग सात सालों से खड़ा था, जिसकी कोई देखभाल करने वाला नहीं था। पूर्व सैनिकों ने इसके बारे में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया था कि 1971 भारत-पाक युद्ध में शौर्य दिखाने वाल युद्धक टैंक विजयंता को रंग-रोगन करवा करा जाना चाहिए ताकि इसको सही सम्मान मिले। पूर्व सैनिकों की मांग थी कि 15 अगस्त से पहले इसे रंग रोगन करवा कर अच्छी हालत में लाया जाए, ताकि वहां पर आयोजित कार्यक्रम में आने वाले बच्चों को इस युद्धक टैंक से एक नई प्रेरणा मिले।

उपायुक्त ने आश्वासन दिया था 15 अगस्त तक इसको रंग रोगन हो जाएगा। पूर्व सैनिकों ने इसके लिए कैप्टन मनोज कुमार की सराहना करते हुए समाज हित में इसे उपयुक्त कदम बताया है।

Exit mobile version