रोहतक में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस ने गांधी कैंप स्थित मकान में रेड मारी, जहां 300 से अधिक शराब की बोतलों को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शराब की बोतलों को जब्त कर लिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस को सूचना मिली एक व्यक्ति निवासी गांधी कैंप अपने मकान से अवैध शराब बेचने का काम करता है, जिसके पास कोई परमिट या लाइसेंस भी नहीं है। पुलिस ने तुरंत आबकारी विभाग के साथ मिलकर छापेमारी की और मकान के अंदर से शराब की बोतलों को बरामद किया। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अवैध रूप से बेची जा रही शराब की बोतलों में ROYAL STAG 19 बोतल व 36 अध्धे व 35 पव्वे, OC BLUE कुल 24 अध्धे, ALI. SEASON कुल 20 अध्धे व 48 पव्वे, BLACK WHITE कुल 10 बोतल, BLACK DOG कुल 05 बोतल, 100 PIPER कुल 09 बोतल, SIGNATURE GREEN कुल 05 बोतल, ICONIC कुल 26 अध्थे व 48 पव्वे, B7 कुल 20 अध्थे, GOLFER SHOT कुल 13 अध्धे बरामद किए।
इसके साथ ही देसी शराब मार्का माल्टा कुल 40 बोतल व 93 अच्छे व 251 पव्वे व बियर बोतल मार्का CARLEBERG कुल 24 बोतल, TUBERG कुल 23 बोतल बरामद हुई जो कुल अंग्रेजी शराब 142 बोतल व कुल देसी शराब बोतल 149 व बियर कुल 47 बोतल हुई है। पुलिस ने मौके से वीडियो बनाकर ई साक्ष्य एप पर भी डाली।
थाना आर्य नगर के जांच अधिकारी एसआई धन्ना राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांधी कैंप के एक मकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापा मारा और शराब की बोतलों को बरामद किया। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
