Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज निकलेगी ‘बेरोजगारों की बारात’, सरकार के खिलाफ होगा बेरोजगारों द्वारा प्रदर्शन, लंच में मिलेंगे झूठे आश्वासन

रोहतक में शनिवार को मकर संक्राति के दिन बेरोजगारों की बारात का आयोजन किया जाएगा। जिसमें युवा ही नहीं, बुजुर्गों, खिलाड़ियों व दिव्यांगों की समस्याओं को भी उठाया जाएगा। बेरोजगारों की बारात को लेकर मानसरोवर पार्क में 12 बजे लोग एकत्रित होंगे।

विरोध स्वरूप बेरोजगारों की बारात भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक निकाली जाएगी। जिसमें जनता की समस्याओं को रखा जाएगा। बेरोजगारों की बारात को लेकर नवीन जयहिंद पिछले कई दिनों से जुटे हुए हैं। वहीं विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को बेरोजगारों की बारात का न्योता भी दे चुके हैं।

नवीन जयहिंद ने बेरोजगारों की बारात को लेकर कार्ड भी छिपवाए हैं। कार्ड में गूंगे विपक्ष को भाती बनाया गया है। वहीं लंच में युवाओं को सरकार के झूठे आश्वासन मिलेंगे। साथ ही बारात का स्वागत भी हरियाणा सरकार द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों की समस्या को उठाना है।

सेक्टर-6 स्थित बाग में शुक्रवार को बेरोजगारों की बारात को लेकर सोनू मलिक को बान बैठाया गया। इस दौरान सरकार के मंत्रियों का मुकुट पहने हुए सरकार प्रतिनिधि भी शामिल हुए। वहीं शनिवार को बेरोजगारों की बारात निकाली जाएगी। इसके लिए सभी लोग मानसरोवर पार्क में एकत्रित होंगे।

नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात में खाप प्रतिनिधियों को थापा लगाया जाएगा। क्योंकि उनके अंदर सरकार के विरोध में बोलने की हिम्मत होती है। साथ ही उनके कंधों पर समाज को बचाने की जिम्मेदारी होती है। इसलिए उन्होंने खाप प्रतिनिधियों को बेरोजगारों की बारात में पहुंचने का आह्वान किया।

नवीन जयहिंद ने कहा कि बेरोजगारों की बारात का आइडिया उन्हें जेल में मिला था। जब जेल में गए थे, उस दौरान एक बंदी ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा कि बुजुर्गों की बारात निकाली थी और वह इतनी बड़ी रही। ऐसे में युवाओं की बारात निकालनी चाहिए, ताकि उनकी समस्या उठाई जा सके। वह बंदी भी सरकार से तंग था।

Exit mobile version