Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक जिले में सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत- गांव कबूलपुर के पास हुआ हादसा

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव कबूलपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बैंककर्मी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया घायल को इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में जोगिंद्र ने बताया कि वह कबूलपुर का रहने वाला है। वह दो बेटों का पिता है। उसका एक बेटा नवीन (27) एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। वह 29 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे अपनी बाइक पर घर से गया। शाम करीब 5 बजे सूचना मिली कि नवीन का गांव में ही लड़कियों के स्कूल के साथ एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि खून से लथ-पथ हालत में घायल अवस्था में वह मौके पर पड़ा हुआ है। बाइक भी झाड़ियों में पड़ी हुई है। उसके मुंह, माथे पर गहरी चोट लगी थी। इलाज के लिए उसे PGI ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version