Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ केनरा बैंक मेनेजर ने लूट लिए एक मजदूर से 1 लाख 90 हजार रूपये – लोन करवा 5 मिनट में धनराशि वापिस निकाली

बहादुरगढ़ में एक बैंक मैनेजर ने मजदूर के साथ धोखाधड़ी की और उससे 1 लाख 90 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने 35 मिनट में लोन पास करके खुद ही खाता खोल दिया और उसमें पैसे ट्रांसफर करके वापस निकाल भी लिए। पीड़ित दयानंद को 9 महीने बाद पता चला, जब उसके पास बैंक से लोन की रिकवरी का नोटिस आया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के लाइन पार इलाके बोड़ा कुंआ के पास रहने वाला दयानंद ने पिछले साल भैंस खरीदने के लिए केनरा बैंक की शाखा में लोन अप्लाई किया था। बैंक मैनेजर सुधीर कुमार ने उनसे सभी कागजात मंगवा लिए ओर फिर उन्हें कुछ दिन बाद आने के लिए बोल दिया। 27 अगस्त 2020 को बैंक मैनेजर ने उनका 1 लाख 95 हजार रुपए का लोन पास कर दिया। साथ ही कुछ मिनट बाद ब्रांच में ही उनका नया खाता भी खोल दिया। खाता खोलने के बाद मंजूर की गई लोन की राशि इसी खाते में ट्रांसफर की गई। लेकिन चंद सेकेंड बाद ही खाते से 1 लाख 90 हजार रुपए की नकदी निकाल भी ली गई। लेकिन दयानंद को कुछ पता नहीं चला। वह पहले की तरह बैंक मैनेजर सुधीर कुमार के पास लोन पास कराने के लिए चक्कर काटता रहा। कुछ माह बाद ही बैंक मैनेजर सुधीर कुमार का ट्रांसफर भी हो गया। मार्च के महीने में लोन की किश्त जमा नहीं करने पर बैंक की तरफ से उनके पास जब नोटिस आया तो वह परेशान हो गया कि जब उसका लोन पास ही नहीं हुआ तो बैंक नोटिस क्यों भेज रहा। फिर उसने केनरा बैंक में जाकर जानकारी जुटाई तो बैंक मैनेजर की ठगी का पता चला। उसने इसकी शिकायत सीएम विंडो से लेकर कई जगह दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

Exit mobile version