रोहतक में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी से घर लौट रहे युवक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान गांव इस्माईला निवासी जितेंद्र (28) के रूप में हुई है। वह बैंक में चतुर्थ कर्मचारी के पद पर काम करता था।
मृतक के चाचा धर्म सिंह ने बताया कि जितेंद्र जब दिल्ली रोड पर गांव इस्माईला एरिया के हवेली होटल के सामने पहुंचा तो रोहतक की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जितेंद्र रोड पर गिर गया और उसे इस हादसे में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
कार चालक मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गया। घायल जितेंद्र को उपचार के लिए PGI में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कार व बाइक के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। मृतक के चाचा के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। कार चालक अभी फरार चल रहा है। शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।