रोहतक के गांव आंवल स्थित एसबीआइ बैंक के कैश ऑफिसर से मारपीट करके लूट की वारदात सामने आई है। वारदात उस समय हुई जब वह कार से क्रेडिट कार्ड लेने गया था। इसी दौरान आरोपी युवक ने पहले ना पूछा और फिर पिस्तौल तानकर अन्य साथियों के साथ लूट की। बाद में मुंह पर बट मारते हुए वहां से फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

जिला झज्जर के गांव चिमनी निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के गांव आंवल स्थित SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) में कैश ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार को उसने अपनी कार बैंक के पास में ही खड़ी की थी और वह अपना क्रेडिट कार्ड कार में ही भूल आया था। जब क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ी तो शाम को वह गाड़ी में से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए गया।

जब उसने अपनी कार का लॉक खोला तो उसके पास एक युवक आया। जिसने पहले पूछा कि आपका नाम विकास है। हां भरने के बाद उसने पिस्तौल तान दी और पीछे से दो युवकों ने उसकी तलाशी लेना आरंभ कर दिया। उक्त युवकों ने 25 हजार रुपए कैशव गले से सोने की चेन छीन ली। एक युवक ने काह कि कुछ लिए हुए नहीं है, यह कहकर आरोपी ने पिस्तौल का बट मुंह पर मारा।

साथ ही मारपीट भी की। जिसमें विकास को चोटें आई। जो मारपीट व छीना-झपटी करते हुए वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपी करीब 8-10 लोग थे, जो 4 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!