रोहतक। देशभर में सरकारी बैंक यूनियनों द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को किसी भी संभावित असुविधा से बचने के लिए अपने जरूरी बैंकिंग कार्य 25 सितंबर तक संबंधित शाखा में पूरा करने की सलाह दी गई है।
हड़ताल की अवधि के दौरान ATM, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा BC (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) सेवाएं भी उपलब्ध रहने की बात कही गई है।
ग्राहकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें शाखा में जाकर चेक, दस्तावेज, नकद लेनदेन या अन्य किसी जरूरी बैंकिंग कार्य को पूरा करना है, तो वे इसे 25 सितंबर तक निपटा लें।
ये सेवाएं रहेंगी उपलब्ध
ATM सेवाएं
UPI भुगतान
मोबाइल बैंकिंग
इंटरनेट बैंकिंग
BC सेवाएं
ग्राहकों को सलाह दी गई है कि हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करते समय आवश्यक सावधानी बरतें और जरूरी बैंकिंग कार्य पहले से पूरा कर लें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!