Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भारत में हट गया टिकटॉक से बैन, 5 साल बाद अनब्लॉक हो गई वेबसाइट? जानिए सच क्या

आजकल किसके मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम रील नहीं है. हर कोई रील पर रील बना रहा और देख रहा. जब रील नहीं था, तब एक चाइनीज ऐप का बोलबाला था. वह ऐप भारत में खूब छाया. कोरोना लॉकडाउन तक लोगों ने खूब वीडियोज बनाए. उसका नाम है टिकटॉक. मगर कोरोना काल के बाद से ही भारत में टिकटॉक का अस्तित्व खत्म हो गया. भारत में टिकटॉक पिछले पांच सालों से बैन है. अब इसके शुरू होने की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत से टिकटॉक पर से बैन हट गया. टिकटॉक ऐप और उसकी वेबसाइट अनब्लॉक हो चुकी है. अब लोग टिककॉक पर भी वीडियो बना सकेंगे. मगर इस दावे की हकीकत क्या है, चलिए जानते हैं.

दरअसल, भारत में चीनी शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक की वेबसाइट के 5 साल बाद फिर से अनब्लॉक होने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया यूजर लगातार अलग-अलग पोस्ट में दावा कर रहे हैं कि टिकटॉक की आधिकारिक वेबसाइट भारत में फिर से खुल रही है. इससके बाद इसकी वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं. लोगों को लग रहा है कि अब रील की तरह टिकटॉक पर भी उन्हें वीडियोज बनाने के मौके मिलेंगे. इस खबर पर तो अब सियासत भी होने लगी है. मगर सरकार ने इस पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है.

Exit mobile version