दिनांक 20.06.2026 को सुबह करीब 7:45 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात के समय करीब 1:00 बजे विधायक महम श्री बलराम दांगी के महम स्थित कार्यालय पर फॉयरिंग की वारदात हुई है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम तुंरत मौके पर पहुची तथा जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर उप पुलिस अधीक्षक महम तनुज शर्मा, एफएसएल टीम, प्रभारी थाना महम, सीआईए स्टाफ की सभी टीमो ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयान किया। मौके से पुलिस टीम को 04 खाली खोल प्राप्त हुए है।
मामले की गभ्भीरता को देखते हुये राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व मे रोहतक पुलिस की अलग-2 सीआईए व थानों की 08 टीमो का गठन किया गया है। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपियो को सख्त से सख्त सजा दिलवाने के अथक प्रयास किये जायेगे।
बलराम दांगी ऑफिस फायरिंग केस: डीएसपी की अगुवाई में 8 टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

