Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अमीनाबाद में अवैध ध्वस्तिकरण कार्य के दौरान डिलीवरी बॉय पर गिरा छज्जा: गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती; बिना न्यायालय आदेश के हो रहा था कार्य

अमीनाबाद स्थित लइया वाली गली, बाजार झाऊलाल में मकान संख्या 172/193 के प्रथम तल का छज्जा गिराने के दौरान वह अचानक गली में गिर गया। इस हादसे में एक डिलीवरी बॉय मिज़ाम्मिल अंसारी (स्कूटर संख्या: UP32HY0535) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह निर्माण बाबू कार्य ईश्वर प्रसाद वर्मा ट्रस्ट(सोसायटी अधिनियम एमई पंजीकृत संख्या 102/1944-45) के ट्रस्टी रघुवीर सिंह ठाकुर, सचिव अनिल सिंह चौहान एवं मैनेजर राम नाथ गुप्ता द्वारा कराया जा रहा था। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि ध्वस्तिकरण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे यह दुर्घटना हुई।महत्वपूर्ण रूप से, इस ध्वस्तीकरण के लिए कोई न्यायालयीय आदेश प्राप्त नहीं किया गया था। न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट से भी इस भवन सांख्य 172/193 को ध्वस्त करने की कोई अनुमति नहीं ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, किसी भी निर्माण को ध्वस्त करने से पहले संबंधित पक्ष को कम से कम 15 दिन का नोटिस देना अनिवार्य है, जिसमें निर्माण की अवैधता के कारणों का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया का वीडियोग्राफ़ी करना और पूरी प्रक्रिया का दस्तावेज़ीकरण आवश्यक है।स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Exit mobile version