रोहतक। दुर्गा भवन मंदिर से रविवार सुबह ध्वजा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा भिवानी रोड होती हुई बालाजी धाम डोभ पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें 5100 भक्त ध्वज थामें चल रहे थे।

यात्रा में फूलों और गुब्बारों से सजा बालाजी का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि शनि देव मित्रमंडल तेज कॉलोनी, रोहतक व भक्तों के सहयोग से 51वीं पैदल यात्रा निकाली गई

बालाजी के संकीर्तन में नीरज शर्मा, पूजा शाहा, चिराग जांगड़ा, पूनम सैन, राधिका दुआ ने प्रस्तुति दी। मंच संचालन बिट्टू दुआ व विनोद गुप्ता ने किया। इस दौरान डोभ धाम पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
इस मौके पर सुनील गोयल बल्ली, सुरेश सिंगला, महावीर बंसल, राजेश कुमार, दीपक प्रकाश जैन, रमेश गुप्ता, रमेश गांधी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!