Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जंतर-मंतर पर छात्रों के समर्थन में उतरे बजरंग पूनिया, बोले- हक मांग रहे थे, लाठीचार्ज गलत

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के समर्थन में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया सामने आए हैं। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि अपने अधिकारों की मांग करना हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है और छात्रों पर बल प्रयोग करना गलत है।
बजरंग पूनिया ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ उठा रहे थे। ऐसे में उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है और सरकार को छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जाना चाहिए।

Exit mobile version