Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

तिरंगा विवाद में बजरंग पूनिया ने माफी मांगी:बोले- गलती हो गई; विनेश फोगाट के रोड शो की जीप में राष्ट्रीय झंडे पर पैर रखे

हरियाणा के रेसलर बजरंग पूनिया ने राष्ट्रीय ध्वज पर पैर रखने के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि यह गलती उनसे अनजाने में हुई है। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा देश की शान बढ़ाने की कोशिश की है। मेरी ये ट्रोलिंग सही नहीं।’

दरअसल, शनिवार को पेरिस से भारत लौटीं विनेश फोगाट के वेलकम प्रोग्राम में रेसलर बजरंग पूनिया विवादों में आ गए थे। विनेश के स्वागत के लिए लाई गई जी-वैगन कार के बोनट पर तिरंगे के पोस्टर लगे थे। इस दौरान बजरंग कार के बोनट पर चढ़ गए। उनके पैर के नीचे तिरंगे का पोस्टर आ गया।

उनके इस कारनामे का वीडियो सामने आते ही बजरंग ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर सुधीर मिश्रा ने लिखा था, ‘तिरंगे पर पैर रखे खड़ा है, लेकिन कोई कुछ नहीं कहेगा… यह तिरंगा से भी बड़ा है, क्योंकि ये खिलाड़ी रहा है। बजरंग को नेता बनने की कितनी जल्दी है? इस व्यक्ति को तिरंगा भी नहीं दिखता।’

यूजर वैभव भोला ने लिखा- देश की शान तिरंगे पर पैर रख खड़े हैं बजरंग पूनिया। अब क्या ही बोलें इस पहलवान को।

यूजर आशीष पांडे ने लिखा- ये हैं बजरंग पूनिया। ऐसा भी क्या स्वागत करो कि तिरंगे का अपमान कर दो।

Exit mobile version