रोहतक में आज नवरात्रि व त्योहारों के दिन मीट की दुकान बंद करवाने की मांग को लेकर बजरंग दल ने शहर में प्रदर्शन किया। बजरंग दल के सदस्य मंगलवार को अंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे, जहां पर मीट की दुकान बंद करवाने के लिए नारेबाजी की।

बजरंग दल ने कहा कि शहर में मीट की काफी दुकानें खुली हुई हैं। साथ ही सड़क के किनारे जगह-जगह अंडे की रेहड़ी लगाई जा रही हैं। इसके कारण हिंदुओं की भावना आहत होती है। उन्होंने मांग की कि हिंदू त्योहार पर व मंगलवार के दिन मीट की दुकानों को बंद करवाया जाए, ताकि हिंदू अपने त्योहारों को शांति से मना सके। वे कई बार अधिकारियों से मुलाकात करके ज्ञापन सौंप चुके हैं।

बजरंग दल रोहतक के जिला सह संयोजक रवि मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि आरंभ हो चुके हैं, जिन्हें हिंदू हर्षोल्लास से उत्साह के साथ श्रद्धा भाव से मनाते हैं, लेकिन नवरात्रि के बीच में भी अंडे, मांस व मछली की दुकान खुली हुई हैं। इसको लेकर बजरंग दल ने शहर में एक सर्वे किया था। उस दौरान शहर के बीचों-बीच कई दुकानें खुली हुई मिलीं।

दुकानदारों से निवेदन किया, लेकिन दुकानदारों का कहना था कि वे कुछ समय में दुकानें बंद कर देंगे, लेकिन दुकानदारों ने दुकान बंद नहीं की। इसके बाद पूरी टीम ने फैसला किया कि जिला प्रशासन से मांग की जाए। इसलिए बजरंग दल ने मंगलवार को DC के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मीट की दुकानें बंद की जाएं।

साथ ही ज्ञापन लेने के बाद अधिकारियों ने भी उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं बजरंग दल ने कहा कि अगर इसके बाद भी प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है तो वे विचार विमर्श करके बड़ा निर्णय लेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!