सिरसा में बहुजन समाज 18 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल को काले झंडे दिखाएगा। बहुजन समाज बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की टिप्पणी से आहत है और उनसे माफी मांगने की मांग कर रहा है। एसपी को भी मंत्री के खिलाफ शिकायत दे चुके हैं।

सिरसा शहर के गौशाला मोहल्ले में वाल्मीकि आश्रम में मंगलवार को बहुजन समाज की एक विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आश्रम के प्रधान कुलदीप कांगड़ा ने की। हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत के प्रभारी वीरेंद्र वाल्मीकि व हरियाणा वाल्मीकि महासभा जिला अध्यक्ष पंकज चौहान ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बहुजन समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसकी बहुजन समाज निंदा करता हैं। इसके लिए रणजीत सिंह को तुरंत प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त एवं एससी एसटी एक्ट का पर्चा दर्ज होना चाहिए, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया हैं कि 18 सितंबर को मुख्यमंत्री का सिरसा दौरे को लेकर विरोध किए जाएगा। सीएम को समाज के लोग काले झंडे दिखाएंगे। विरोध प्रदर्शन में सिरसा की विभिन्न संस्थाएं हरियाणा वाल्मीकि महासभा, रविदास सभा सिरसा, मजलूम व मजदूर की आवाज, हरियाणा वाल्मीकि महापंचायत, वीर भगत सिंह यूथ सोसायटी, भीम आर्मी, वाल्मीकि मंदिर शक्तिनगर, वाल्मीकि मंदिर लखी तलब मोहल्ला, अंबेडकर क्रांति मिशन शामिल होंगी।

बैठक में कहा गया कि 18 सितंबर को सीएम का विरोध करने के लिए बहुजन समाज काले झंडे लेकर सिरसा में सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कहा कि पहले भी एक बार रणजीत सिंह ने बहुजन समाज को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। फिर वाल्मीकि मंदिर में आकर समस्त समाज के सामने माफी मांगी थी। भविष्य में ऐसी गलती ना करने की कसम खाई थी, परंतु फिर एक बार अपने पब्लिक सिटी बनाने के लिए उन्होंने बहुजन समाज की सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!