Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Bahadurgarh News :12 लोगों ने 4 दोस्तों पर रॉड-डंडों से किया हमला,युवक की हुई मौत

बहादुरगढ़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया। 12 से ज्यादा लोगों ने 4 दोस्तों पर रॉड और लाठी-डंडों से धावा बोल दिया, जिसमें एक युवक ने दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिची पुलिस ने पुलिस ने हत्या, छीनाझपटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुंडका का रहने वाला राजेश शुक्रवार को एमआईई पार्ट बी स्थित एक गोदाम में आया था। उसके साथ दोस्त आशु निवासी नांगलोई, कृष्ण निवासी नांगलोई व सोनीपत के गांव रोहणा के निवासी बिजेंद्र भी थे। बिजेन्द्र ने बताया कि जब वह चारों गोदाम में पहुंचे तो रोहणा का निवासी जस्सू, जस्सू का लड़का, जीतू, पानीपत का निवासी साहिल तथा बरहाणा का निवासी संदीप सहित लगभग 10 अज्ञात लोग वहां पहले से ही मौजूद थे। सभी के पास हथियार थे।

कोई लोहे की रॉड ले रहा था तो किसी के पास डंडा था। उन्होंने अचानक उन पर हमला कर दिया। बेरहमी से पीटते रहे। अधमरी हालत करने के बाद धमकी देकर वहां से गए। बाइक भी साथ ले गए। इसके बाद जैसे तैसे हमने अपने परिचितों को फोन किया। हमें बहादुरगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश की हालत अधिक गंभीर थी। उसे दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू की
उधर, सूचना पाकर सिटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल रखवा गया है। आज शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल बिजेंद्र की शिकायत पर सिटी थाने में पांच नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ हत्या, छीनाझपटी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है

Exit mobile version