Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कांग्रेस कैंडिडेट के बिगड़े बोल:धमकी भरे अंदाज में कहा- जो ज्यादा बोलेगा, उसकी पेंशन कटवा देंगे, यह हमारा घोषणा पत्र

हरियाणा के फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार लखन कुमार सिंगला का एक और विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला सभा को संबोधित करते हुए लोगों से कह रहे हैं कि ‘यह हमारा घोषणापत्र है, जो ज्यादा बोलेगा उसकी पेंशन कटवा दी जाएगी, चुपचाप रहो’ शांति से सुनो’।

इतना कहने के बाद सिंगला भी मुस्कुराते हैं। भाषण के दौरान शोर के कारण वह चिढ़ गए और इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला ने इससे पहले नौकरियों को लेकर खुले मंच से विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई 50 नौकरियां लेकर आएगा तो वह हुड्डा साहब से 100 नौकरियां दिलवाएंगे।

इससे पहले ये नेता दे चुके हैं विवादित बयान

Exit mobile version