Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कांग्रेसियों कैंडिडेट के बिगड़े बोल:बोले-कुनबे के हिसाब से नौकरी लगाऊंगा, BJP वाले के कान मरोड़ूंगा,कांग्रेसियों की बयानबाजी पर राहुल गांधी ने भी दी थी सफाई

हरियाणा के घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस कैंडिडेट​​​​​​ वीरेंद्र राठौर ने चुनावी रैली में कहा कि मैं कुनबों ​​​​​​के हिसाब से नौकरियां लगवाऊंगा, मुझे पता है कि यह हिमालय चढ़ने जितना कठिन है, लेकिन मैं हिमालय चढ़ने का साहस रखता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने घरौंडा के भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक हरविंदर कल्याण को चेतावनी देते हुए कहा कि अक्टूबर में जब सरकार बनेगी तो हैफेड विभाग की सभी फाइलें खोली जाएंगी। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि सभी मामलों की कान मरोड़कर जांच कराई जाएगी।

इससे पहले भी कांग्रेस के 5 उम्मीदवारों के बयान वायरल हुए थे। एक बयान फरीदाबाद NIT से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज शर्मा का था और दूसरा बयान असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी का था।

एक वीडियो में शमशेर सिंह गोगी कह रहे थे कि ‘सरकार बनेगी तो पहले अपने घर भरेंगे’। दूसरे वीडियो में नीरज शर्मा कह रहे थे कि ’50 वोट पर एक नौकरी दी जाएगी।’

कांग्रेसियों के विवादित बयान-

नीरज शर्मा ने कहा- 50 वोट पर एक नौकरी देंगे

सिंगला ने कहा- किसी के 50 हुए तो मेरे 100 होंगे

गन्नौर उम्मीदवार ने कहा- 25% हिस्सा ज्यादा, बेटा बोला- सिर्फ रोल नंबर लाना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी पीछे नहीं रहे

होडल से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा- ”सरकार हमारी आएगी और उदयभान सरकार के केंद्र में होगा। कम से कम 5000 बंदों को सरकारी नौकरी में लगाएंगे। यह हमारा वादा है।”

गोगी बोले- पहले अपना घर भरेंगे असंध से कांग्रेस उम्मीदवार शमशेर गोगी ने पब्लिक मीटिंग में कहा- ‘सरकार में सबका हिस्सा होगा, तो सरकार में अपने रिश्तेदारों को भी खुश करेंगे।

हरियाणा चुनाव में राहुल गांधी को पहले दौरे पर ही कांग्रेस नेताओं की बड़बोली बयानबाजी पर सफाई देनी पड़ी थी। हिसार रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि ”सबसे जरूरी बात सुनिए, जो 2 लाख नौकरियां दी जाएंगी। हरियाणा के युवाओं को दी जाएंगी। ये हर एक जाति को, सबको फेयरनेस के साथ इक्वली (बराबर) दी जाएंगी। हरियाणा की हर एक जाति को ये नौकरी मिलेंगी।

Exit mobile version