Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में लगातार 2 दिन मौसम खराब:मानसून सक्रिय, गुरुग्राम-पानीपत सहित 12 जिलों में आज यलो अलर्ट

हरियाणा में मानसून सक्रिय है और 2 दिन लगातार बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद व मेवात शामिल हैं। यहां गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

वहीं, रविवार को भी प्रदेशभर में मानसून सक्रिय रहा और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस मानसून में अब तक सबसे कम कैथल (95.9 मिमी) और जींद (104.1 मिमी) में बारिश हुई है। वहीं, सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर (470.8 मिमी) में हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 2 दिन (28 और 29 जुलाई) बारिश की संभावना जताई है। इसके तहत 28 जुलाई को 8 जिलों के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी। इनमें चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल शामिल हैं।

वहीं, अन्य 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और भिवानी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और हिसार में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इन्हीं जिलों में 29 जुलाई को भी अलर्ट है।

Exit mobile version