Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

भोलेनाथ के भक्तों के लिए बुरी खबर! बेमौसम बारिश के चलते 5 माई तक केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन बंद

उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी की गतिविधयां थमने का नाम नहीं ले रही। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए अधिकारियों ने चारधाम के तीर्थयात्रियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से सुरक्षा के लिए फिलहाल जहां है, वहीं पर रहने की अपील की है।

मौसम के विभाग ने 3500 मीटर के ऊपर स्थित स्थानों पर बर्फवारी, बारिश की भविष्यवाणी करते हुए हुए राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि तीर्थयात्रियों, विशेष रूप से केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लेने और ठहरने की पहले से व्यवस्था करने के बाद ही यात्रा पर आगे बढ़ें, ताकि उन्हें कि

सी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए राज्य में अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान हिमालयी क्षेत्र के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी या बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती हैं। केदारनाथ आने वाले तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वो मौसम अच्छा होने के बाद ही यात्रा के लिए प्रस्थान करें।

05 मई तक रजिस्ट्रेशन पर रोक बेमौसम बर्फबारी के चलते केदारनाथ धाम की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। हालांकि, इस बिगड़े मौसम में भी यात्रा जारी है। सुबह से ही भक्त केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं और भीषण ठंड और बर्फबारी में बाबा केदार के दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं। केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण अब केदारनाथ धाम के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर पांच मई तक रोक लगा दी गई है। 

Exit mobile version