भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, महिला बाल विकास निगम चेयरमैन व दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने आदमपुर उपचुनाव को लेकर विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आदमपुर उपचुनाव हरियाणा का भव्य उपचुनाव होगा और भव्य बिश्नोई ही रिकार्ड मतों से जीतेंगे। उपचुनाव में विपक्षी पार्टियां सिर्फ चेहरा दिखाने के लिए मैदान में है, चुनाव लड़ने के लिए नहीं।

बता दें कि आज बबीता फौगाट चरखी दादरी में पहुंची थी और दीवाली पर्व पर कार्यकर्ताओं को बधाइयां दी। इस दौरान बबीता ने कहा कि आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साथ कांग्रेस, इनेलो व आप पार्टी के बीच टक्कर तो दूर, आसपास भी नहीं हैं। 

वहीं फौगाट ने हिमाचल व यूपी में बढी गतिविधियों के बारे में कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करना हमेशा यहीं उद्देश्य रहा है। पार्टी द्वारा उसे विधानसभा या लोकसभा से टिकट दिया जाएगा तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। वहीं राम रहीम को पैरोल पर आने के बाद राजनीतिक लोगों से मिलने बारे कहा कि राम रहीम को कानून के दायरे में पैरोल मिली है, ये हर कैदी का अधिकार है। राम रहीम की पैराल को आदमपुर उपचुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। राम रहीम हत्यारा हो या फिर दुष्कर्मी, लोगों को यह सोचना चाहिए और इस राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!