Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

टप्पू संग सगाई की खबरों को लेकर आया बबीता जी का रिएक्शन, बोली- बेस्ट लाइफ जी रही हूं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में बबीता जी का किरदार निभाकर घर- घर में पहचान बनाने वाली मुनमुन दत्ता को भला कौन नहीं जानता। एक्टिंग से ज्यादा वह अपने विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं। एक बार तो अपने बयान को लेकर उनके जेल जाने की नौबत तक आ गई थी। अब हाल ही में वह अपने रिलेशन को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि मुनमुन का मानना है कि इन सब चीजों पर बात करके वह अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहती।

दरअसल कल उस समय हलचल तेज हो गई जब खबर आई कि मुनमुन दत्ता ने सगाई कर ली , उनका मंगेतर और कोई नहीं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत है। इन दोनों के अफेयर की खबरें तो बहुत पहले से ही चल रही थी, ऐसे में सगाई की बात ने थोड़ा हैरान कर दिया था क्योंकि दोनो में 9 साल का अंतर जो है।

इस खबर के वायरल होने के बाद दोनों एक्टर्स ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ये सब फेक है। ई-टाइम्स से बात करते हुए मुनमुन ने कहा कि यह खबर फेक और फनी है। उन्होंने कहा-  यह अफवाह पूरी तरह से मनगढ़ंत है,  वह इस फेक न्यूज पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करना चाहतीं। इसके अलावा मुनुमुन ने अपनी न्यूयॉर्क ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- अपनी बेस्ट लाइफ जी रही हूं।

वहीं दूसरी तरफ राज की टीम ने भी सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा- ‘हैलो, मैं सिर्फ कुछ चीजें साफ करना चाहता हूं। जो खबर आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं वो झूठी और बेसलेस है। टीम राज उनादकट।’ खैर सच क्या है यह तो हम नहीं जानते बस इतना जरूर है कि ये दोनों इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Exit mobile version