Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

9 साल छोटे ”टप्पू” के साथ ”बबीता जी” ने रिश्ते पर लगा दी मुहर, दोनों की सगाई की है चर्चा

हमने कई बार सुना है कि  प्यार अंधा होता है और इसमें इंसान गलत और सही का फर्क नहीं समझ पाता। प्यार में उम्र की सीमा या जात पात नहीं देखी जाती। तभी तो बबीता जी 9 साल छोटे टप्पू को दिल दे बैठ और अब तो दोनों ने सगाई भी कर ली है। हम बात कर रहे हैं टीवी का सबसे पाॅपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की जो अपने रिश्ते को लेकर चर्चाओं में चल रही है। 

पिछले कुछ समय से खबरें चल रही थी कि मुनमुन दत्ता शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अंदकत को डेट कर रही हैं। अब हाल ही यह खबर सामने आई है कि दोनों ने गुपचुप सगाई भी कर ली है। दोनाें के करीबी सूत्रों ने बताया है कि कपल ने मुंबई से बाहर गुजरात (वडोदरा) में कुछ दिनों पहले ही सगाई की है। हालांकि यह दोनों अपने रिलेशन की खबरों का खंडन कर चुके हैं।

दावा तो यह भी किया जा रहा है कि मुनमुन और राज ने अपने परिवार वालों को मना लिया है ऐसे भी  उनकी मौजूदगी में ही दोनों ने अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा लिया है।  कुछ  साल पहले सोशल मीडिया पर मुनमुन की राज संग अफेयर की खबरे सामने आई थी। फैंस अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है? 

याद हो कि  ‘बबीता जी’ ने अफेयर की खबरों को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए एक लेटर लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि  आज खुद को मुझे भारत की बेटी कहने पर शर्म आती है। उन्होंने लिखा था कि आम जनता से मुझे कहीं बेहतर उम्मीदें थी, लेकिन वो गंदगी जो आपने कॉमेंट में बरसाई हैं, उससे ये साबित होता है कि हम तथाकथित ‘पढ़े लिखे’ होने के बाद ऐसे समाज का हिस्सा हैं, जो लगातार नीचे गिर रहा है। अब सच्चाई क्या यह तो ये दोनों ही बता सकते हैं।

Exit mobile version